छपरा: थाना क्षेत्र में तरैया-मसरख मुख्य पथ एसच 73 पर छपिया बिंद टोली में 10 चक्का ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे सिर आ जाने के कारण मौके पर ही मौत के शिकार हुए व्यक्ति की पहचान छपिया बिंद टोली निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी राउत के रूप में हुई जो की साईकिल से छपिया से अपने घर जा रहे थे एवं घर के समीप पहुंचते ही जैसे वह अपने घर की तरफ जाने को मुड़े पीछे से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए और ट्रक ड्राइवर के लाख कोशिश के बावजूद भी वे बच नहीं सके एवं चक्के के नीचे सिर आ जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर ही रख कर सड़क जाम कर दिया जिससे चुनाव के गहमागहमी भरे माहौल में गाड़ीयों के अत्यधिक परिचालन के समय यातायात बिल्कुल ही बाधित हो गया एवं लोगों ने स्थानीय थाने को दूरभाष द्वारा घटना के विषय में जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर तरैया थाने की पुलिस इशुआपुर थाना एवं मसरख थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी एवं खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही अचानक हुई इस मौत की वजह से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…