Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस के जवानों ने बाइक से किया फ्लैग मार्च

गोपालगंज: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी बीच सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना परिसर से पुलिस के जवानों ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए मांझा व थावे प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरा। इस दौरान जवान लोगों से विधानसभा चुनाव में शांति माहौल बनाए रखने की अपील करते रहे। उन्होंने चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से निकल कर शहर के मौनिया चौक, पुरानी चौक, घोष मोड़, अंबेडकर चौक होते हुए मांझा प्रखंड के आदमापुर, कबिलासपुर, मांझा बाजार, शाहपुर सहित एक दर्जन गांवों से होकर गुजरी। फ्लैग मार्च थावे प्रखंड मुख्यालय के साथ साथ आसपास के कई गांवों से भी किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सभी मतदाता शांति के साथ मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान करें। चुनाव के दौरान हंगामा व गड़बड़ी करने वालों से पुलिस निपटने को तैयार है। फ्लैग मार्च में सदर इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद, मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार सहित काफी संख्या में जवान शामिल थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026