Categories: पटना

अग्निपथ प्रदर्शन: मधेपुरा में BJP ऑफिस कैंपस में आगजनी, दफ्तर में तोड़-फोड़

पटना: बिहार में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना की अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर युवाओं का उग्र प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। ताजा खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद कैंपस में आगजनी की है। इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने नवादा में भाजपा दफ्तर को आग के हवाले कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीर योजना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने कार्यलय की खिड़की, दरवाजे को भी तोड़ दिया। दफ्तर में रखे गए झंडे- बैनर को बाहर निकाल कर आग लगा दी गई। इसके पहले आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी। वहां से वापस लौटने के बाद भाजपा कार्यालय को निशाना बनाया गया।

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को भी बिहार के अलग-अलग इलाकों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में तोड़फोड़ और सड़कों को जाम कर दिया है। साथ ही कई ट्रेनों में भी आग लगाई है। प्रदर्शन की वजह से हजारों की संख्या में यात्री बीच में ही फंसे हुए हैं।

डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला

शुक्रवार सुबह उग्र प्रदर्शनकारियों ने बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया स्थित घर पर हमला बोल दिया। हालांकि, उस समय डिप्टी सीएम पटना में मौजूद थीं। वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का मकान भी प्रदर्शन की जद में आ गया और खबर है कि वहां भी जमकर तोड़फोड़ की गई है। साथ ही घर को आग के हवाले करने की भी कोशिश की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026