सिवान में बड़ी वारदात, लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पोस्ट ऑफिस के समीप की यह घटना है। मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी बैजनाथ प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के पोस्ट आफिस के समीप अरविंद कुमार का एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। शुक्रवार की दोपहर अरविंद कुमार अपने सीएसपी केंद्र पर उपभोक्ताओं से पैसे की लेनदेन कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने काउंटर पर रखे रुपयों से भरा बैंक को अपने तरफ खींचने की कोशिश की। जिसका सीएसपी संचालक ने विरोध किया दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल से सीएसपी संचालक पर हमला कर दिया। जो गोली सीएसपी संचालक के हाथ में मोबाइल फोन को फाड़ते हुए दाहिने साइड कुर्सी की तरफ निकल गई।

इसके बावजूद भी सीएसपी संचालक ने बदमाशों के हाथ में रुपयों से भरा बैग नहीं दिया। जिसके बाद एक बदमाश ने सीएससी सेंटर से थोड़े पीछे हटकर दूसरी गोली चला दी। बता दें कि दूसरी गोली सीएसपी संचालक के पेट के अंदर घुस गया। इतने देर में स्थानीय शोर मचाना शुरू कर दिए। जिसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इस संबंध में बसंतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एसबीआई के सीएसपी संचालक से लूट करने का बदमाशों ने प्रयास किया जिसका विरोध करने पर जाते वक्त बदमाशों ने सीएसपी संचालक की गोली मार दी। अपराधी लूट का एक भी रुपए लेकर नहीं गए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026