सिवान में कृषि वित्त अधिकारी को अपराधियों ने चाकू मारकर लूटा, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

दो बाइक पर सवार लगभग 5 की संख्या में थे अपराधियों

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हकाम बाईपास  पर मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे दो बाइक पर सवार लगभग 5 की संख्या में सशस्त्र अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पचलखी नौतन के कृषि वित्त अधिकारी रवि प्रकाश नारायण को अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस दौरान अपराधियों ने उनके  पॉकेट से लगभग 2 हजार रुपए, मोबाइल तथा कीमती कागजात भी लूट लिए हैं।

अपराधियों के चाकू के शिकार कृषि वित्त अधिकारी जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पचलखी नौतन में कार्यरत है।घायल कृषि वित्त अधिकारी रवि प्रकाश नारायण ने बताया कि मेरा डिपटेसन सिवान जिले के बसंतपुर सेंट्रल बैंक में हुआ है। वहां से ड्यूटी कर मंगलवार की शाम महादेवा स्तिथ अपने प्राइवेट क्वाटर पर लौट रहा था कि तभी उक्त स्थान पर एक अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने मुझे पीछे से ओवरटेक कर घेर लिया तथा ताबातोड़ मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरे पॉकेट की तलाशी लेने लगे कि इसी क्रम में एक अन्य अपराधी ने मुझे चाकू मार दिया।

इस दौरान पीछे से फिर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों द्वारा मेरा बाइक लूटने का प्रयास किए।इस दौरान मेरा बाइक गिर गया।जिससे वह बाइक का चाभी व मेरे पॉकेट से 2 हजार नगद तथा कीमती कागजात, मोबाइल वगैरह लूटकर विपरीत दिशा की ओर भागने में सफल रहे।उधर घटना के बाद मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तथा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल कृषि वित्त अधिकारी का मौखिक बयान लिया।उधर सदर अस्पताल के द्वारा ओडी स्लिप नगर थाने को भेज दी गई है।खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में फर्द बयान लेने के लिए पुलिस नहीं पहुंची थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026