छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोरा गाई टोला गांव में दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर मंगलवार की शाम स्थानीय पुलिस ने इस्तेहार चस्पा किया । बताया जा रहा है सतजोरा गाई टोला गांव में एक साल पूर्व दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई थी ।इस मामले के नामजद जिटर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह के पुत्र परमजीत सिंह एवं सुमित कुमार सहित अन्य अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसको लेकर उनके खिलाफ न्यायालय से इस्तेहार जारी किया था।
मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के नेतृत्व में एसआई प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार, महेश सिंह ,एएसआई चंदन सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी सतजोरा गाई टोला पहुँचे एवं माईक से सार्वजनिक रुप से घोषणा करते हुए अभियुक्त जिटर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह के घर पर इस्तेहार चस्पा किया । थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि दहेज हत्या कांड के नामजद अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिसको लेकर न्यायालय से जारी इस्तेहार को चस्पा किया गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…