परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुप्रसिद्ध यमुनागढ़ मंदिर परिसर में वातानुकूलित दो मंजिला विवाह भवन बनेगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपये की राशि भी सांसद ओमप्रकाश यादव द्वारा अपने मद से दिया गया है। गुरुवार को जिला से आई जांच टीम ने यमुनागढ़ पर वातानुकूल विवाह भवन के लिए भूमि को देखने पहुंची थी। जांच टीम में जिला कार्यपालक अभियंता सत्यदेव प्रसाद, योजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि शामिल थे।सांसद प्रतिनिधि गीता बिहारी सहाय ने सांसद ओमप्रकाश यादव के हवाले से गुरुवार को यमुनागढ़ पर पहुंच कर उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि बहुत जल्द सांसद मद से 5 करोड़ की लागत से वातानुकूलित दो मंजिला विवाह भवन बनेगा। इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और कागजी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मौके पर बड़हरिया पंचायत के बीडीसी प्रेम प्रकाश सोनी, बड़हरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अनुरंजन मिश्र, डॉ. अनिल कुमार गिरि, सच्चिदानंद गिरि, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चद्रवंशी, वीरेंद्र प्रसाद, जितेंद प्रसाद, सुदीश कुमार सिंह, बाबूलाल प्रसाद, मनोज कुमार कुशवाहा, परशुराम पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…