दरौली

डीएम ने की बेलांव पंचायत में सात निश्चय योजनाओं की जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान : डीएम रंजिता ने दरौली प्रखंड के बेलांव पंचायत के कई वार्डों में चल रहे नलजल, गली-नली पक्कीकरण, शौचालय सहित अन्य योजनाओं की जांच की। साथ ही जांच के दौरान जुटे लोगों से पंचायत के सभी वार्डों को ओडीएफ करने में सहयोग करने की अपील की। वार्ड 2, 3, 12,13, मे चल रहें नल जल योजना के प्राक्कलन की भी जांच की। इन वार्डों में जांच के दौरान घरों के दरवाजों पर निकले नल पाइप में सपोर्ट नहीं होने पर फटकार लगाते हुए पीएचडी एक्सक्यूटिव को निर्देश दिया कि दरवाजे पर निकले नल पाइप में सपोर्ट लगाएं। वहीं जब गंगपलिया गांव के वार्ड नंबर तीन के गली का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि इस गली के रोड के साथ नली भी बनाई जाए। इस दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। डीएम ने कहा कि अगर आप एक माह में अपने वार्ड को ओडीएफ कर देंगे तो मैं यहां आऊंगी। इस पर ग्रामीणों ने ओडीएफ करने का वादा किया। जांच के दौरान बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ आनंद कुमार गुप्ता, कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, मुखिया अनिल गोड़ सभी किसान सलाहकार, सभी वार्ड सदस्य एवं सचिव उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026