Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के गुठनी में आइसा का प्रखण्ड सम्मेलन आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले के संगठन आइसा का प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन गुठनी चौराहा स्थित भाकपा माले कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुआ.कार्यक्रम के दौरान संगठन का विधिवत गठन करते हुये आइसा के प्रखण्ड अध्यक्ष इन्द्रजीत कुशवाहा तथा सचिव अंगद पटेल को बनाया गया.इसी तरह सह सचिव राज चौहान तथा धर्मेंद्र सिंघानिया को उपाध्यक्ष चुना गया.सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाकपा माले के जिला सचिव हँसनाथ राम ने कहा  कहा आइसा भाकपा माले का छात्र संगठन है और काफी तेजी शिक्षा के मुद्दों पर काम रहा है.

उन्होंने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुये कहा कि कोरोना के दौर में चुनाव कराया जा रहा है लेकिन आज भी स्कूल नही खोले जा रहे है गरीबो के बच्चों का शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.इस सम्मेलन को सम्बोधित करते आइसा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विकास यादव ने कहा ये  सरकार गरीब छात्रों को उच्य शिक्षा देने के लिए मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर हाई स्कूल और हाई स्कूलों को +2 में शामिल किया लेकिन आज तक उसमे पर्याप्त शिक्षकों की बहाली नही की.स्मार्ट क्लास चलाने के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार.सम्मेलन को भोलेनाथ चौहान, मंटू चौधरी, शैलेश शाह रंजीत पटेल, जितेंद्र चौहान, धनु राम, भीम राजभर, बड़े यादव, उमेश गुप्ता, रोहित जायसवाल, कमलेश माली, सूरज कुमार ठाकुर आदि ने संबोधित किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026