Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान के नवलपुर से अपहृत फाहरुख खान बरामद, बेतिया का सुनील मिश्रा चढ़ा पुलिस के हत्थे

परवेज़ अख्तर/सीवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार के समीप से अपहरण किया गया युवक को पुलिस ने पांच दिन में बरामद कर लिया. बताते चलें कि बीते 12 जनवरी को नवलपुर निवासी दानिश खान ने अपने पुत्र फाहरुख खान के अपहरण होने की मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसके बाद से पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई थी. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दानिश खान से पुत्र फारुख खान की रिहाई के लिए चार लाख 85 हजार रुपये का मांग कर रहे थे.इधर अपराधियो द्वारा दानिश खान को बार बार फ़ोन द्वारा धमकी दे  रहे थे कि यदि तुम्हारे द्वारा मांगी गई रकम नहीं दी गई तो तुम्हारे पुत्र को जान से मार देंगे. तभी इसकी सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाना को दिया.

जिस मोबाइल फोन द्वारा धमकी मिल रही थी उसके टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस बेतिया पहुंची जहां बेतिया पुलिस के सहयोग से टावर लोकेशन के आधार पर अपहृत युवक को बरामद कर लिया वही पुलिस ने एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि युवक को अपराधियों ने बरहनी बाजार में बुलाया था जिसके बाद बाजार से ही अपहरण कर लिया था. जब अपहरण की सूचना युवक के परिजनों को मिली तो उन्होंने स्थानीय थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी. तब से पुलिस युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी.जहां टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक को बेतिया से बरामद कर एक आपराधि को भी गिरफ्तार कर लिया है.वही अपहरण में शामिल अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार  अपराधी की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है.गिरफ्तार अपराधी की पहचान बेतिया निवासी सुनील श्रीवास्तव के रूप में की गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026