Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी में टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

परवेज़ अख्तर/सिवान:
पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर हुये लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने गुठनी चौराहे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.आइसा प्रखण्ड अध्यक्ष इन्द्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में  आइसा कार्यकर्ता नीतीश-मोदी शर्म करो,रोजगार मांगने पर लाठी चलाना बन्द करो,लाठी गोली की सरकार मुर्दाबाद सहित कई नारे लगाते हुये मुख्यालय का भ्रमण कर गुठनी चौराहा पहुचे और मुख्यमंत्री के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया.

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य विकास यादव ने कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर भाजपा-जदयू सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में योगदान की गारंटी करवाने की बजाए सरकार लाठी-गोली की भाषा बोल रही है.

उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में जब एनडीए गठबंधन को अपनी हार सुनिश्चित दिखलाई पड़ने लगी थी तो उसने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादे से मुकर गयी और रोजगार मागने पर दमन का रूख अख्तियार कर रही है. इस मौके पर धनु कुमार,राज चौहान,महम्मद अली,मंटू पासवान,बड़े यादव,धनेंद्र सिंघानिया,शैलेश साह रंजीत,आदि लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026