Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जिले में 16 सत्र स्थलों पर फ्रंटलाईन वर्कर्स को लगाया गया कोविड-19 टीका

गोपालगंज: कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन आने के बाद से ही स्थाई निजात की उम्मीद के साथ लोगों में खुशी का माहौल है । पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन पूरे जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद अबतक कहीं से भी साइड इफेक्ट की खबरें सामने नहीं आई है। जो वैक्सीन के पूरी तरह सुरक्षित होने का जीता-जागता सबूत है। इसलिए वैक्सीन लेने से किसी प्रकार का परहेज नहीं करें। क्योंकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन ही कोविड-19 से स्थाई निजात का एकमात्र उपाय और सबसे बेहतर व आसान रास्ता भी है।

शनिवार को भी जिले के 16 सत्र स्थलों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए सत्र स्थल का निर्धारण निर्वाचन बूथ के अनुसार ही किया गया है। अब निजी अस्पताल में टीकाकरण नहीं किया जायेगा। अब उसे सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पर निजी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जायेगा। सत्र स्थल पर 3 कक्ष उपलब्ध हैं , पहला कक्ष लाभार्थियों को टीका लेने के लिए वेटिंग एरिया, दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए एवं तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की निगरानी के लिए, ऑब्जर्वेशन रूम में पर्याप्त संख्या में बेड एवं कुर्सी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है।सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह ने कहा कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।

पूरा जांच-परख के बाद ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इससे घबराने और डरने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिक धन्यवाद के पात्र हैं कि इतने कम समय में महामारी के खिलाफ कोविड-19 का टीका बनाने में सफल रहे हैं। स्वयं परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए सभी को वह कोविड-19 का टीका लेना चाहिए। ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके या इसे खत्म किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026