Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

AISF द्वारा जरूरतमंदों को अनाज पहुंचाने का लगातार 14वां दिन जारी

छात्र-शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना से जंग अभियान के तहत जरूरतमंदों को घर-घर अनाज पहुंचाने का लिया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान : ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों को अनाज पहुंचाने का लगातार 14 वां दिन आज जारी रहा। कोरोना से जंग अभियान के तहत छात्रों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के जरूरतमंदों को घर-घर अनाज पहुंचाने का संकल्प लिया है।

जरूरतमंदों का अनाज लेकर छात्रों-शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल आज हुसैनगंज प्रखंड के सरेयां, जीरादेई प्रखंड के हसनपुरवा,सिवान शहर के कसेराटोली,शेखमुहल्ला सहित कई मुहल्ले में राहत सामग्री वितरित किया। राहत सामग्री के पैकेट में चावल, दाल, सब्जी, सरसो का तेल, चूड़ा, गुड़ मौजूद था।

इस मौके पर मौजूद एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में इंसानियत एवं मानवता के लिए सभी को जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आगे आना होगा। जनसहयोग के बल पर हीं अभियान आज 14वें दिन लगातार जारी है। जरूरतमंदों की पहचान कर उनतक लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ जाने से आने वाले दिनों में स्थिति और भी गम्भीर होती जा रही है। लेकिन हमलोगों की टीम हर परिवार को राहत अभियान घर-घर पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

अभियान में डॉ. के. एहतेशाम अहमद,एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार, अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सह सचिव इरफ़ान अली,एआईएसएफ नेता नीरज यादव, शिक्षक नेता अशोक साह, मुन्ना कुमार, रिशु कुमार, कामरान, विकेष कुमार, सहित कई लोग अलग-अलग टीमों में मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024