परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सतवार पंचायत में मंगलवार की देर रात अंबेडकर जयंती को लेकर सैकड़ों लोगों के साथ युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसको लेकर पंचायत में जगह-जगह लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है।
वहीं प्रशासनिक बिना अनुमति के सैकड़ों लोगों को इकट्ठा कर कैंडल मार्च निकाला गया। पुलिस ने सतवार गांव में पहुंच कर कैंडल मार्च में शामिल लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लोगों पर लाठियां चटकाई।पुलिस को देखते ही कैंडल मार्च में शामिल बच्चे बूढ़े व जवान मक्के और गेहूं के खेतों में भागकर अपनी जान बचायी।
इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अंबेडकर जयंती को लेकर बच्चों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया था। पुलिस गस्ती के दौरान गांव के लोग अपने दरवाजे पर कैंडल जलाकर खड़े थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…