परवेज अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों एवं अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने गल्लापट्टी,चूड़ाहट्टी,तेलहट्टा, बैलहट्टा में भिक्षाटन किया। भिक्षाटन से कोरोना राहत सामग्री के रूप में चावल, आटा, सब्जी, तेल, सोयाबीन,चूड़ा, गुड़ आदि कोरोना राहत सामग्री के रूप में इकट्ठा किया। इस मौके पर मौजूद एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना हमारी टीम का मकसद है। जनसहयोग के बदौलत हीं हमारा कारवां लगातार बढ़ रहा है। जो भी अनाज, सब्जियां या रोजमर्रा की जरूरत के सामान हमलोगों को मिलेगा उसको वास्तविक जरूरतमंदों तक हमलोग पहुंचा देंगे।
मौके पर मौजूद अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लॉक डाउन से खासकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों पर अधिक संकट हो गया है। वे उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं जिनका चूल्हा नहीं जल रहा है। जो रोज कमा कर रोज खाने वाले हैं। मौके पर एआईएसएफ जिला संयोजक शशि कुमार, एआईएसएफ नेता नीरज यादव,विशाल कुमार,अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला सह सचिव इरफान अली,राजकमल,सलमान,अशोक साह,नौशाद,रजनीश सिंह, बृजेश, बेलाल, जुनैद सहित कई लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…