Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में किन्नर बांट रहे हैं गरीबों के बीच राशन, चर्चा का विषय

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोना महामारी के मद्देनजर जहां पूरा देश तबाह व परेशान है। लॉक डाउन की स्तिथि में लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए है। महामारी को लेकर सबसे ज्यादा कठिनाई मजदूर किस्म के लोगों को हो रही है। हालांकि मजदूरों की कठिनाई को देख कई समाजसेवियों के हाथ आगे की ओर बढ़े तो जरूर है। लेकिन इसके बावजूद भी जिले में गरीबों की बीच भुखमरी की समस्या दिन पे दिन उत्पन्न होते जा रही है। सबसे ज्यादा कठिनाई फुटपाथी दुकानदारों, ठेला चालकों, रिक्सा चालकों,आदि को रही है। जो ठेला रिक्शा चलाकर तथा फुटपाथ पर रोड के किनारे अपना-अपना दुकान लगाकर नाना प्रकार की सामग्री को बेच अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।लॉक डाउन की स्तिथि में वे घर मे कैद है।इसी बीच सिवान शहर में एक अजीबोगरीब दिलेर बातें सुनने व देखने को मिली की इस महामारी के मद्देनजर शहर में बसने वाले किन्नरों ने भी अपना हाथ गरीबों की मदद में बढ़ाया है।शुक्रवार को किन्नरों की एक टोली शहर के विभिन्न वार्डों में घूम – घूम कर गरीब व असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके बीच खूब खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिसको देख आम जनमानस में एक चर्चा का विषय बन गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026