सिवान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने अजय तिवारी

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को हुए जिला क्रिकेट संघ सीवान के चुनाव में अजय कुमार तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर सोहेल ए, सचिव पद पर नंदन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर शैलेंद्र कुमार मिश्र व कोषाध्यक्ष पद पर फैयाज खान भी निर्विरोध चुन लिए गए. चुनाव बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑब्जर्वर प्रकाश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई. अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन दाखिल किया गया था.

वहीं उपाध्यक्ष पद पर दो नामांकन दाखिल किया गया, जहां जांच उपरांत उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन अवैध पाया गया. वही त्रिसदस्यीय कमिटी बिहार क्रिकेट संघ पटना द्वारा सत्यापित पूर्ण सदस्यों की सूची में नाम न होने के कारण तथा नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद नामांकन पत्र वैध पाए गए. ऐसी परिस्थिति में प्रत्येक पद पर एक-एक उम्मीदवार दावेदार होने के कारण चुनाव की जरूरत नहीं हुई और उक्त सभी अपने अपने पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026