रघुनाथपुर: अध्यक्ष पद के लिए व्यापार मंडल में पांच और मत्स्यजीवी सहयोग समिति में तीन ने भरा पर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: व्यापार मंडल और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए दो दिनों तक चलने वाली नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई. इस दौरान नामांकन के अंतिम दिन व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए 4 और सदस्य पद के लिए 12 अभ्यर्थियो ने पर्चा दाखिल किया. वहीं अब तक अध्यक्ष पद पर कुल पांच, जबकि सदस्य पद पर कुल 25 सदस्यों ने पर्चा भरा है. इसी प्रकार मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए एक जबकि महिला सदस्य के लिए 8 और पुरुष सदस्य पद के लिए 8 आवेदन पड़े. वहीं अब तक मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए अध्यक्ष पद पर कुल 3, पुरूष सदस्य पर कुल 11 और महिला सदस्य के लिए कुल 9 आवेदन पड़े है.

अभ्यर्थियों के नामांकन हेतु व्यापार मंडल के लिए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जितेंद्र पांडे को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जो सभी अभ्यर्थियो के नामांकन प्रपत्र प्राप्त किये. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त नामांकन प्रपत्रो की संवीक्षा 24 और 25 अगस्त को की जाएगी. नाम वापसी के लिए 27 अगस्त को तिथि निर्धारित की गई है. 3 दिसंबर को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए कुल 1660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026