परवेज अख्तर/सिवान : शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसका सेवन कर नशे की हालत में महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ऐसे लोगों के खिलाफ उनके घर की महिलाएं भी खुलकर विरोध में खड़ी हो रही हैं। वे कानून का सहारा लेने और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए थाना भी पहुंच रही हैं। मंगलवार को मैरवा थाना क्षेत्र के मोती छापर में भी शराब का सेवन कर नशे की हालत में पत्नी और अपनी दो पुत्री की पिटाई करने वाले के विरुद्ध पुलिस के पास मामला पहुंचा। पीड़ित महिला सुनीता देवी ने मैरवा थाना में आवेदन देकर अपने पति दीपक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। उसने दिए आवेदन कहा है कि उसका पति शराब के नशे में उसे और उसकी दो पुत्री की पिटाई कर दी। वह शराब सेवन कर अक्सर नशे की हालत में घर आता है और मारपीट करता है। उसने अनुरोध किया है कि पुलिस उसके पति के विरुद्ध कार्रवाई करे, अन्यथा कोई भी अनहोनी हो सकती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…