Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बालू लदे ट्रक के टक्कर से युवती समेत दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान-पचरुखी एनएच पर मंगलवार को तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक के चालक ने युवती समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान आरती कुमारी एवं असरफ मंसूरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक छपरा से सिवान आ रहा था,इसी दौरान बाजार में जा रही एक लड़की तथा पढ़ने जा रहे लड़कें को टक्कर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद कुछ लड़कों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक समेत चालक एवं खलासी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दोनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक एकमा चैनवा निवासी मिथिलेश गिरि एवं खलासी जगन्नाथ गिरि है। चालक व खलासी को नशे में होने की बात बताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026