बड़ी खबर

शराब के नशे में चाचा ने की भतीजे की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाने के गंगपुर सिसवन के शिवाला के समीप चाचा ने अपने भतीजे की शराब के नशे में चाकू गोदकर हत्या कर दी।हत्या करने के बाद जबतक परिजन कुछ समझते वह भागने लगा। वह भागने लगा हत्यारा शराब के नशे में था मृतक की मां ने बताया कि वह दियारा से शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा हम लोग डर के मारे चुप रहे उसके बाद मेरा बेटा उसे गाली गलौज करने से मना किया तब वह बिना कुछ देखे सुने अपने पॉकेट से चाकू निकालकर सीने में वार कर दिया जिससे थोड़ी देर तड़पने के बाद ही उसकी ऑन स्पॉट मिलती हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर सिसवन थाने की पुलिस, बीडीओ रणजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की 6 माह पहले आंदर थाने मसूदहा गांव में शादी हुई थी। वह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था दो माह पहले अपने पिता की बीमारी में वह घर आया था। 15 दिन पहले ही उसके पिता का बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उसकी मां बार बार अपने बेटे को याद कर अचेत हो जा रही है। मृतक 4 बहनों एवं दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र था। श्रीनिवास यादव के मृत्यु के बाद पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी चंदा का रो रो कर बुरा हाल है। वह रोते-रोते बार-बार यही कह रही है कि मेरी पहाड़ से जिंदगी अब किसके सहारे कटेगी। ग्रामीणों ने हत्यारे को दौड़ाकर सिसवन गांव के ददरी टोला से पकड़ा। मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया के प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद ने अपने तरफ से कबीर कबीर अंत्येष्टि का ₹3000 नगद दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026