बड़ी खबर

हथियार के बल पर गल्ला व्यवसायी के स्टाफ से दो लाख की लूट

एक बाइक पर तीन अपराधी थे सवार

दो अपराधियों के हाथ में थे तीन पिस्टल

परवेज अख्तर/सिवान : हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता नहर समीप बुधवार की शाम बुलेट सवार तीन अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी के स्टाफ से दो लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने स्टाफ की हथियार से जमकर पिटाई की, इस पिटाई से स्टाफ घायल होकर बेहोश हो गया और अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले। कुछ देर बाद जब स्टाफ को होश आया तो बदहवास स्थिति में उसने छाता स्थित गोदाम पर पहुंच कर आपबीती बताई। इसके बाद तत्काल गोदाम के मुंशी ने इसकी सूचना व्यवसायी को दी। इसके बाद व्यवसायी ने इसकी सूचना जब थानाध्यक्ष को देनी चाही तो उनका मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसपी नवीन चंद्र झा को दी। जिसके बाद संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। मामले में गल्ला व्यवसायी शंकर प्रसाद ने बताया कि इनका गल्ला का व्यवसाय है। बुधवार की शाम रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा निवासी राजदेव मिश्रा रुपयों की वसूली के लिए क्षेत्र में बाइक से गए हुए थे। वसूली कर लौटने के क्रम में बड़रम के आगे बुलेट सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर बड़रम से कुछ ही दूरी पर बाइक से धक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद अपनी बाइक पर बैठाकर राजदेव को अपने संग छाता नहर समीप लेकर चले गए और वहां लूट की घटना को अंजाम दिया। जब राजदेव ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। राजदेव पिटाई के कारण घटनास्थल पर बेहोश हो गया था। कुछ देर बाद जब राजदेव को होश आई तो उसने गोदाम पर पहुंच कर सारी जानकारी गोदाम के मुंशी को दी, तब मामला उजागर हुआ। खबर प्रेषण तक एसपी घायल स्टाफ से पूछताछ कर रहे थे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने की पुलिस छापेमारी कर रही थी। अपराधी जिस बुलेट पर सवार थे वह बिना नंबर के थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026