सिवान में शराब से मुक्ति दिलाने वाला केंद्र नौ माह से बंद

परवेज अख्तर/सिवान: राज्य में शराबबंदी के बाद सरकार ने जिस उद्देश्य से नशामुक्ति केंद्र की स्थापना की थी, वह पिछले नौ महीने से बंद है। इस केंद्र में कोविड-19 का सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। नशामुक्ति केंद्र के बंद होने के कारण अब शराब पीने वालों का इलाज नहीं हो रहा है और उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज रही है। इस केंद्र की स्थापना ही नशा से मुक्ति दिलाने के लिए की गई थी। अप्रैल 2016 में केंद्र को जब खोला गया था तब प्रति माह दो से तीन मरीज इलाज को पहुंचते थे। केंद्र हेतु अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चिकित्सक एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर रखा था। केंद्र में इलाजरत मरीजों को खाना, नाश्ता के साथ साथ दवा भी मुफ्त में दिया जाता था। धीरे-धीरे केंद्र में इलाज कराने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी थी। लेकिन कोरोना काल के दौरान इस केंद्र को धीरे धीरे बंद अनौपचारिक रूप से बंद कर दिया गया। जिसका नतीजा है कि पिछले नौ महीने से यहां किसी मरीज का नशा मुक्ति के लिए इलाज ही नहीं हुआ।

बता दें कि सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया गया। इसके साथ ही शराब की बिक्री व पीने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आदतन शराबियों को शराब छुड़ाने के लिए जिला के सदर अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र खोला गया। आदतन शराबियों की इलाज की समुचित व्यवस्था की गई। शुरुआती दौर में इलाज के लिए केंद्र पर काफी संख्या में शराबी पहुंचे।

कहते हैं अधिकारी

नशा मुक्ति केंद्र में अभी कोविड-19 संबंधित कार्य हो रहा है। जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र को पुरुष वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

डॉ. यदुवंश शर्मा, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026