Categories: छपरा

छपरा: कैंसर दिवस पर मशरक स्वास्थ्य केन्द्र पर में जागरूकता शिविर आयोजित

छपरा: मशरक पीएचसी में 04 फरवरी विश्व कैसर दिवस के अवसर पर ओपीडी में इलाज के लिए आए मरीजों के बीच कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने मौजूद मरीजों के बीच बताया कि शरीर में कोशिकाओं के समूह की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर है। जब यह कोशिकाएं ऊतक को प्रभावित करती है तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्से में फैल जाता है। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। कैंसर का सही समय पर पता न लगने व समय पर इलाज ने होने के कारण जान जोखिम में पड़ सकती है। कैंसर सामान्यत: स्तन, सरवाईकल, मुंह-गले, लंग, स्टमक में ज्यादा होता है। महिलाओं में स्तन व गर्भाशय कैंसर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। एहतियात के तौर पर महिलाओं को पेप जांच तथा दो वर्ष में एक बार स्तन जांच मेमोग्राफी मशीन पर अवश्य करनी चाहिए। कैंसर से बचने के लिए अपनी जीवनशैली नियंत्रित करनी होगी।

उन्होंने मरीजों को बताया कि खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। तंबाकू-शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। वजन को नियंत्रित रखना चाहिए और सब्जी, फल को आहार में शामिल करके नियमित व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने कैंसर के लक्षण पर भी विस्तार से बताया कि शरीर के किसी भी भाग से मवाद व खून का लम्बे समय तक जाते रहना, लंबे समय गला खराब रहना व सामान्य उपचार पर भी ठीक न होना, खाना निगलने में तकलीफ रहना व खून की उल्टी आना, गुठली या सूजन का उभरना और उसका तेजी से बढ़ना, पेशाब करने में तकलीफ या रुकावट होना और पेशाब में खून आना। लगातार कब्ज बने रहना या लम्बे समय तक पतले दस्त होना खून आना। कैंसर का कारण बन सकता है। मौके फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार, अरूण सिंह,प्रभात कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन बिनोद कुमार मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026