Categories: पटना

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ को लेकर 12 जिलों में अलर्ट जारी, होगी बारिश और वज्रपात

पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बिहार के 12 जिलों में कुछ घंटों के लिए बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है।

पटना के मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से जो अलर्ट जारी किया है उसमें राजधानी पटना समेत गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय जिले शामिल हैं। जहां संभावना जतायी गयी है कि बारिश के साथ वज्रपात होगी। लोगों को संभल कर घर में रहने की हिदायत भी दी गयी है।

वहीं पटना मौसम विज्ञान केन्द्र की तरफ से आंकड़ें जारी कर ये भी बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक किन-किन जिलों में कितनी बारिश होगी। उपर की तस्वीरों से आप इसे समझ सकते हैं। वहीं विभाग के द्वारा आंकड़ें जारी कर ये भी बताया गय़ा है कि अगले आने वाले दिनों में कहां-कहां कितनी बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि गुलाब तूफान का बड़ा असर मानसून पर पड़ा है। 30 सितंबर तक खत्म होने वाला मानसून इस बार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बिहार के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रही है। इस कारण मानसून के 7 अक्टूबर तक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर अग्रसर है। वहीं, 29 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय क्षेत्रों में पहुंचने का पूर्वानुमान है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की सी मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024