Categories: छपरा

छपरा: मिठाई खा कर पानी मांगने पर विवाद, मारपीट में एक गंभीर रूप से जख्मी

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नवरत्नपुर उसरी गांव में मिठाई खा कर पानी मांगने पर विवाद बढ़ गया और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में माधोपुर छोटा निवासी लाडले आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। इस संबंध में माधोपुर छोटा निवासी मसरूर आलम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे और उनके भाई लाडले आलम नवरत्न पुर उसुरी गांव में मिठाई की दुकान पर मिठाई खाये और पीने के लिए पानी मांगा।

जिस पर दुकानदार ने कहा कि जाकर बगल से पानी लेकर पी लीजिए। मिठाई खाने वाले दोनों भाई ने कहा कि मिठाई आपके यहां खाए और पानी पीने दूसरे के यहां जाएं। इसी बात को लेकर दुकानदार और मिठाई खाने वालों में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में मसरूर आलम के भाई लाडले आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मसरूर आलम ने दुकानदार मोहन साह, अरुण साह, शंभू साह, राजू साह, सोनू साह समेत सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026