परवेज अख्तर/सीवान : महाराजगंज क्षेत्र के जितने भी छठ घाट हैं सभी चाकचक होंगे। छठव्रतियों को छठ घाट पर कोई परेशानी नहीं होगी। यह बातें स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने शनिवार को प्रखंड के तेवथा पंचायत गोहपुर में नदी किनारे बने 5 लाख 74 हजार 96 रुपये की लागत से बने छठ घाट का उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रायः सभी घाटों परघाट का निर्माण हो गया है। बाकी घाटों पर निर्माण कार्य होगा। उन्होंने गांववासियों से कहा कि वे घाटों की साफ- सफाई, पोखरों की साफ-सफाई कराना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना का लाभ गांव के हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गांव में नल जल योजना, हर घर में शौचालय योजना का लाभ सबको मिल रहा है।इस मौके पर मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, बीडीसी सदस्य किसमातो देवी,संजय कुमार, सुदर्शन प्रसाद, अयूब मियां आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…