✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी बाजार में सीएसपी संचालक उपेंद्र राय उर्फ भोला को बेखौफ अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालक सहमे हुए है. लगातार अपराधियों के निशाने पर सीएसपी संचालक को लिया जाना भी उनके सहमे होने का मुख्य कारण है. वैसे तो बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व उनकी टीम द्वारा रोजाना क्षेत्र के सभी सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा के लिए निरीक्षण के साथ-साथ बैंक से लेनदेन करने के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाती है. खुद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा सभी बैंक व सीएसपी केंद्र पर पहुंच कर जांच करते है.
उसके बाद भी बुधवार की सुबह 9 बजे सोहिलपट्टी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक उपेंद्र राय को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों को पूरी जानकारी थी कि सीएसपी केंद्र के निरीक्षण में रोजाना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आते है. इसी का फायदा उठा अपराधियों ने बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब घटना को अंजाम दे दिया. क्षेत्र के सीएसपी संचालक जयनिवास तिवारी, रितेश कुमार सिंह, पप्पू कुमार यादव, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, सोनल कुमार सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार आदि ने सीएससी केंद्रों की समुचित सुरक्षा की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…