लकड़ी नबीगंज: नव निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध एफआईआर का आदेश

पूर्व मुखिया सहित चार बने आरोपी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के पंचायत लखनौरा अंतर्गत मदारपुर गंडक नहर केवारा स्थित सरकारी भूमि में नव निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालो पर बीडीओ ने एफआईआर आदेश करने का निर्देश दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा मनरेगा के तहत कचरा प्रबंधन केंद्र इकाई भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के क्रम में लखनौरा गांव के पूर्व मुखिया हिदायत हुसैन का पुत्र सबिरुलाह, सनाउल्लाह, मुन्ना मियां, लीलू मियां औरमनदर अली को नामजद आरोपी बनाया है. उन्होंने कहा है कि सरकारी कार्य में इन लोगों द्वारा विगत दो दिनों पूर्व बाधा उत्पन्न किया गया था और कार्य बंद करा दिया गया था. वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुखिया हेदायत हुसैन ने अपने पुत्र और अन्य पर लगे आरोप को दुर्भावना से ग्रसित बताते हुए बेबुनियाद बताया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026