Categories: पटना

पूरी तरह से पेपरलेस होंगे बिहार के सभी सरकारी दफ्तर, अब तक इन विभागों में E-Office सिस्टम लागू

पटना: बिहार के सभी सरकारी विभागों को पेपरलेस बनाने का काम तेज कर दिया गया है। फिलहाल, बिहार के 10 विभागों और 23 निगमों में e-office सिस्टम लागू हो गया है। अब जल्द ही 18 दूसरे विभागों में भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। जिसके बाद इन विभागों को अलमारियों को फाइलों से मुक्ति मिल जाएगी।

जिन 10 विभागों में यह प्रणाली लागू हो गयी है, उसमें आइटी, सहकारिता, नगर विकास एवं आवास, समाज कल्याण, कला-संस्कृति एवं युवा, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, वित्त विभाग समेत अन्य शामिल हैं. इसके अलावा बेल्ट्रॉन, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, रेरा, रजिस्ट्रार सहकारिता सोसाइटी, भू-रिकॉर्ड एवं सर्वे निदेशालय, पटना मेट्रो कॉरपोरेशन, बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड, समाज कल्याण निदेशालय समेत अन्य 23 निगम एवं निदेशालय में भी पूरी तरह से इ-ऑफिस प्रणाली को लागू कर दी गयी है. हालांकि वास्तविक रूप में सौ फीसदी किसी विभाग में इ-ऑफिस प्रणाली लागू करना संभव नहीं हो पाया है।

जहां एक तरफ कोशिश है कि विभागों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू किया जाए, वहीं राज्य के बड़े विभागों में इस प्रणाली को लागू करने में सबसे बड़ी समस्या आ रही है। ई-ऑफिस का काम देख रही बिहार का आईटी विभाग के अनुसार छोटे विभाग और निकायों में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन बड़े विभाग में काम इस व्यवस्था को लागू करने में देरी हो रही है, ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरानी फाइलों को स्कैन करके अपलोड करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे फाइलों की संख्या हजारों में है।

बिहार का इ-ऑफिस प्रणाली को लागू करने में देश में 12वां स्थान है. राज्य का आइटी विभाग इसे लागू करने वाला नोडल विभाग है। आइटी विभाग के सेक्रेट्री संतोष कुमार मल्ल की मानें इस व्यवस्था के लागू होने के बाद हर साल 70 करोड़ रुपए की बचत होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026