मुंगेर: जिला का हवेली खड़गपुर थाना के श्यामपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत ऋषि कुंड से 200 मीटर पहले एक जला हुआ पिकअप वाहन बरामद किया गया है जहां से ड्राइवर और खलासी का शव मिला है। सूचना मिलने पर तारापुर एसडीपीओ राकेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पीकअप वैन ड्राइवर की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि कुण्ड के पास एक पिक अप वाहन जले हुए स्थिति में मिला है, तथा पास ही एक युवक का शव पड़ा है । एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे हैं प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद लगता है इसकी हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई है। नक्सली घटना से उन्होंने इनकार किया है साथ ही उन्होंने बताया कि पीकअप वैन को भी अज्ञात लोगों द्वारा जला दिया गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बुधवार की सुबह हम लोग जब ऋषिकुंड नहाने के लिए पहुंचे तो देखा कि, ऋषि कुंड से 200 मीटर पहले ही एक पीकअप वाहन जला हुआ है और खून के धब्बे सड़क पर बिखरे हैं। खून के धब्बों को देखकर जब हम लोग झाड़ियों तक पहुंचे तो वहां पर दो-तीन लोगों के कपड़े मिले और एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने आशंका जताई कि, कई और लोगों की पिटाई हुई है और उन लोगों का कोई पता नहीं पुलिस इसकी भी जांच करें। सूत्रों ने बताया कि यहां पर पशुओं की तस्करी होती है। जंगली क्षेत्र में पशुओं की चोरी कर यहां से लाया जाता है देर रात यहां से वाहनों पर पशुओं को लेकर कर बाहर ले जाया जाता है। हो सकता है मवेशी चोरों को स्थानीय लोगों ने देखा और उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…