परवेज अख्तर/सिवान :- बुधवार को शहर के एमएम कॉलोनी में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की वर्चुअल बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने की. प्रदेश महासचिव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक वीर स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. कहा कि जब वास्तव में कथित हवाई दुर्घटना हुई ही नहीं तो किस बात की पुण्यतिथि मनाई जाए. नेताजी की वीरतापूर्ण संघर्ष और आत्म बलिदान के कारण ही हमने स्वतंत्रता प्राप्त किया है. इस बात को पूरा देश भलीभांति जानता है. बैठक में शामिल रहे बिहार प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ज़फ़र अहमद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अन्तर्ध्यान से संबंधित जस्टिस मनोज कुमार मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर, नेताजी विमान दुर्घटना में नहीं मरे थे.
भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी तथा कई अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा नेताजी की मृत्यु के मुद्दे पर देश को लगातार गुमराह करना और महान स्वतंत्रता सेनानी की छवि को धूमिल करने का प्रयास होता रहा है, जो कहीं से उचित नहीं है. कहा कि महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का कोई साक्ष्य कथित प्लेन क्रैश में हुआ कमीशन को नहीं मिला है, इसलिए नेताजी की मृत्यु का दिन 18 अगस्त घोषित करना दुर्भाग्यपूर्ण है. बैठक में परवेज़ आलम, अशोक सिंह, रामायण सिंह आदि लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…