परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवा गांव निवासी ट्रक चालक की मौत पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हो गई. मृतक चालक खुजवा गांव निवासी रविंद्र यादव है, जो रविवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. बुधवार को मृत ट्रक चालक का शव उसके पैतृक गांव खुजवा में लाया गया. गांव में शव पहुचते ही चीख-पुकार मच गयी. देखते-देखते आसपास के लोग मृतक के घर पर इकट्ठा हो गए और परिवार के लोगों को सांत्वना देने लगे. मृतक के परिवार में पत्नी बबीता देवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं. सभी का रो रो कर बुरा हाल है. बुधवार को परिजनों ने अंत्येष्टि कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…