Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रदेश कमिटी ने ज़फ़र अहमद को बिहार का प्रदेश सचिव बनाया

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान जिला के निवासी सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एंव पार्टी के ज़िलाध्यक्ष ज़फ़र अहमद को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रदेश कमिटी द्वारा बिहार का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। ज़फ़र अहमद का पार्टी में सक्रियता तथा राजनीति का अपार अनुभव देखते हुए बिहार राज्य कमिटी ने उन्हें प्रदेश में बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।वहीं उन्होंने कहा कि मुझे यह सम्मान और जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी का अभार व्यक्त करता हूँ और मैं निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करूँगा।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनायी गई देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है।और इस पार्टी को पूरे देश में अपने विचारधाराओं के लिए जाना जाता है जहाँ अतिपिछड़ों, दलितों मज़दूरों, किसानों एंव छात्र-छात्राओं के हितों की बात को प्राथमिकता दी जाती है।ज़फर अहमद ने बिहार के हालात को देखते हुए जहाँ एक तरफ़ पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से उबरा भी नहीं की बाढ़ जैसी आपदा ने लोगों को प्रभावित कर दिया है और पुरे राज्य का हाल बद से बदतर हुआ पड़ा है।

मैं जिला प्रशासन,बिहार सरकार,आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के सभी अधिकारियों से अपील करना चाहूंगा कि जल्द से जल्द स्थिति पर क़ाबू पाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए और हालात पर नियंत्रण कर जनता को विनाशकारी जीवन से उबारा जाए। ज़िला और आसपास के लोगों से अपील है कि बाढ़ ग्रसित एलाकों में मदद के लिए आगे आए और अगर आपके पास ज़रुरत से ज्यादा है तो उनसे शेयर करना मत भूलीये जिन्हें आज अधिक ज़रुरत है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026