परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव में सोमवार की सुबह धान का खेत देखने गए युवक की खड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक पचपकड़िया गांव के इश्तेयाक अली का 22 वर्षीय पुत्र रिजवान अली है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वही गांव में घटना को लेकर गमगीन माहौल बना हुआ है।इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक रिजवान अपने परिजनों से धान का खेत देखने की बात कह कर घर से खेत में गया था। खेत के किनारे जेसीबी से खोदे गए खड्डे की जानकारी उसे नहीं थी। वह खेत के किनारे गया।जहां खड्डे में पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी।
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी।इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से युवक के शव को खड्डे से बाहर निकाला गया। युवक नौकरी की तलाश में दुबई गया था। अच्छी कंपनी नहीं मिलने से वह दो माह पूर्व विदेश से घर रिटर्न आ गया था। युवक अपने माता-पिता के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था। वह सामाजिक होने के साथ-साथ लोगों से मिलनसार स्वभाव का था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…