Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने की किया मांग

परवेज़ अख्तर/सीवान:
किसान विरोधी तीनों काले कृषी कानूनों को वापस लेने न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों का कानूनी हक बनाने, बिहार में मंडी व्यवस्था को पुनः लागू करने तथा धान को शत-प्रतिशत क्रय की गारंटी करने की मांग पर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन  अखिल भारतीय किसान संघ और सम्मानित समिति के आह्वान पर शहर के गांधी मैदान से निकल कर जेपी चौक पर एक सभा संपन्न हो गया.किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने दिल्ली में 18 दिनों से जारी अभूतपूर्व किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तत्काल सरकार से राष्ट्रहित में किसानों को उनकी मांगों को स्वीकार कर लेने की अपील किया.उन्होंने बिहार सरकार से प्रदेश में पुनः मंडी व्यवस्था लागू करने तथा सरकार की घोषणा के अनुसार अविलम्ब धान क्रय करने की मांग किया.

सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अहमद ने आरोप लगाया कि  सरकार इन काले कृषि कानूनों के जरिए खेती को कारपोरेट के हवाले करना चाहती है. जिसे यह देश स्वीकार नहीं करेगा. स्वतंत्रता सेनानी का मुंशी सिंह ने ऐतिहासिक किसान आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील किया. प्रदर्शन के दौरान इस किसान समर्थन में माकपा जिला सचिव  फूल मोहम्मद,माकपा जिला सचिव तारकेश्वर यादव, राजेंद्र सिंहज़ विजय कुशवाहा, अधिवक्ता रविंद्र सिंह, भरत प्रसाद, परमा चौधरी, जगन्नाथ प्रसाद, शशि, रमेश यादव, जमीर, मदन राम ,पवन कुशवाहा ,सुभाष कुशवाहा सहित सैकड़ों लोक मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026