Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौतन के चफवाँ में ग्रामीणों ने वाहन लुटेरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चफवाँ में ग्रामीणों ने बोलेरो लूटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बतादें कि जगदीशपुर गाँव निवासी नितिन कुमार सिंह और उनके चचेरे भाई राजन सिंह दोनों की बोलेरो गाड़ी ड्राइवर लेकर साटा में चफवाँ जा रहे थे।चफवाँ गाँव से पहले सिसवाँ-तिलमापुर मुख्य मार्ग पर राजन सिंह की गाड़ी आगे निकल गई थी।तभी दो बाइक पर सवार छह लूटेरों ने नितिन कुमार सिंह के बोलेरो को रोककर ड्राइवर से चाभी ले लिया। इतने में ड्राइवर ने मौका देखकर गाड़ी मालिक तथा दूसरे ड्राइवर को मोबाइल फोन पर इसकी सूचना दी।

लूटेरे गाड़ी लेकर तिलमापुर की ओर निकले ही थे, कि अगली गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को बीच सड़क पर आड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया तथा शोरगुल कर गाँव वालों को इकट्ठा कर दिया और गाँव वालों ने लूटेरों को घेर लिया। इसी बीच मौका देखकर एक बाइक पर सवार होकर तीन लूटेरे भागने में सफल हो गए। तभी गाड़ी मालिक के यहाँ से भी दर्जन भर लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर लूटेरों को अपने साथ लेकर जगदीशपुर आ गये। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर लूटेरों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगी। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026