✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में जिले में बढ़ रही लूट-पाट की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने निर्देशित किया। कहाकि हर हाल में शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी हो इसे सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें।
मीटिंग में एसपी ने महावीरी झंडा जुलूस की शोभायात्रा में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही। कहा कि अभी से अपने क्षेत्र में शरारती तत्व को चिह्नित कर कार्रवाई करें।एसपी ने रात्रि गश्ती तेज करने और कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। लगभग चार घंटे तक आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कार्रवाई पर चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थानेदार से बारी-बारी से पूछताछ की। कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…