कल सिवान में धूमधाम से मनाई जाएगी रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए कब और किस समय है मुहूर्त

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व है। भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार 12 अगस्त यानी शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीणों क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस दौरान बहनें भाइयों को राखी बांध कर उनसे रक्षा करने का वचन लेंगी। आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन का पावन त्योहार हर साल श्रावण मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि भद्रा काल का समय राखी बांधने के लिए अशुभ होता है, इसलिए बहनें भाई को भद्रा काल में राखी नहीं बांधती हैं। यह मुहूर्त अशुभ माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार को यह पर्व मनाना शुभकारी है।

सुबह 7.18 बजे तक राखी बांधने का है शुभ मुहूर्त

आचार्य ने बताया पूर्णिमा तिथि गुरुवार को प्रात: काल 9:34 बजे से शुक्रवार को प्रात: काल 7:18 तक रहेगी। गुरुवार को 9:35 बजे भद्रा लग गया, जो रात 8:30 बजे तक रहेगा, इसलिए रात 8:30 बजे के बाद राखी बांधने का योग लग रहा है। शुक्रवार को प्रात: 07:17 बजे तक पूर्णिमा है। अत: राखी बांधने का सबसे शुभ समय 12 अगस्त को सूर्योदय के बाद प्रात: काल 7:17 तक है। ऐसे में प्रात: काल 7:18 बजे तक राखी बांधने का सबसे उपयुक्त समय है।

राखी खरीदने को दुकानों पर उमड़ी रही भीड़

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बुधवार को बाजाराें में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। राखी की दुकान से लेकर मिठाई और कपड़े की दुकानों पर लाेग खरीदारी करने पहुंचे थे। दुकानों पर कई तरह की राखी एवं अन्य सामान की वैराइटी उपलब्ध थीं। राखी, कपड़ा, मिठाई व सौंदर्य प्रसाधन वाली दुकानों पर महिलाओं की भीड़ अधिक रही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024