Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जिला पार्षद समेत सभी आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार ​

परवेज अख्तर/सिवान :- ​10 जून को गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर निवासी सह निजी स्कूल संचालक संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में नामजद जिला पार्षद समरजीत सिंह, धन्नू सिंह,संजीव पांडेय और नवीन पांडेय के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चस्पाया। शनिवार के संध्या में गुठनी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि विजय तिवारी, सअनि राजेश सिंह, विजय सिंह दर्जनों जवानोँ के साथ जाकर सभी आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 48 घंटे में हाजिर नहीं होने पर सोमवार को कुर्की का आवेदन किया जाएगा। बता दें कि 10 जून को संदीप सिंह की हत्या उनके घर से एक किलोमीटर की दूरी पर उन्हीं के स्कूल में दिनदहाड़े कर दी गई थी। अपराधियों ने संदीप सिंह के सिर में गोली मारी थी और घटना की किसी को भनक भी नहीं लगी थी। कुछ घंटे बाद जब स्कूली बच्चे वहां पहुंचे तो संदीप सिंह को मृत देख शोर मचाया था। शोर मचाने के बाद लोगों को संदीप सिंह की हत्या की जानकारी हुई थी। इसके बाद इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर चार नामजद सहित दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024