परवेज अख़्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया गांव के निकट पुलिस ने एक मारुति कार पर लोड 40 पेटी शराब जब्त किया है। कार चालक समेत उस पर बैठे सभी धंधेबाज पुलिस को देख कर फरार हो गए। वहीं कार के आगे आगे चल रहा बाइक सवार लाइनर भी भागने में सफल रहा। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के रामपुर बुजुर्ग से एक मारुति कार पर शराब मैरवा की तरफ जा रही है। पुलिस ने सीमा पर जाल बिछाया और अलग-अलग समूहों में सादे वेश में कार के आने की प्रतीक्षा करने लगे। इसी दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखा। उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह बाइक घुमाकर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। लेकिन बाइक सवार भागने में सफल रहा। पुलिस उसे लाइनर मान रही है। वहीं आगे पुलिस को एक मारुति कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली। उस पर 40 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…