परवेज अख्तर/सिवान : बसंतपुर निवासी डॉ. शशिशेखर प्रसाद सिंह ने फर्जी तरीके से जमीन रिजस्ट्री कराने के मामले में आठ लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉ. शशिशेखर प्रसाद सिंह ने अपने बयान में कहा है कि मेरी पुस्तैनी मकान व दुकान मेरे पिता के नाम से बसंतपुर में है। उक्त जमीन का दाखिल खारिज मेरे पिता के नाम से चल रहा है। पिछले 40 वर्षों से हमलोगों के दखल-कब्जा भी है। मैं वर्तमान में पटना में सरकारी चिकित्सक हूं। गुरुवार को पटना से बसंतपुर आया तो पता चला कि मेरे उक्त जमीन में से 8 धुर करहीं खुर्द निवासी हरकेश्वर कुमार व नागेंद्र मांझी ने बसंतपुर के परशुराम प्रसाद, उर्मिला देवी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रामजी प्रसाद व तारकेश्वर प्रसाद को गलत तरीके से 17 जनवरी व 4 मार्च को क्रय-विक्रय कर दिया है। इस संबंध में पूछताछ करना चाहा तो उपरोक्त लोग अपशब्द बातों का प्रयोग करने लगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…