परवेज अख्तर/सिवान:- सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा बाजार के समीप प्रांजल गैस एजेंसी में 16 मार्च की रात चोरी के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में सीसी फुटेज के आधार पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द निवासी अमित साह एवं धनजंय यादव है। इस मामले में गैस एजेंसी के मालिक अभिषेक कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विदित हो कि 16 मार्च की देर रात तीन चोरों ने एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास की थी जिसकी फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गई है। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं हिरासत में लिए युवकों को फंसाने का आरोप लगा कुछ लोगों ने एजेंसी पर गुरुवार को हंगामा किया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…