हुसैनगंज में बारात में तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग का आरोप

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल रसूलपुर निवासी भरत लाल शर्मा ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा कि मेरे घर नौ मई को बारात आने वाली थी. बारात आने के पूर्व रात्रि लगभग 9 बजे मेरे गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर मेरे दरवाजे पर लगे सजावट के सभी सामान व कुर्सी टेबल तोड़ फोड़ दिये. यह देख मेरे समधी भरतपुरा निवासी सुनील कुमार ने मना किया तो गाली गलौज देते हुए मारपीट कर अधमरा कर दिया. इसके बाद भाग निकले. इसके बाद 11 मई को मैं अपने एक सहयोगी के साथ पैशन प्रो बाइक से अपने गोदाम पर सुबह में जा रहा था.

इसी दौरान बिंदवल मोड़ पर सभी नामजद व्यक्ति पूर्व साजिश के तहत एकजुट होकर मुझे घेर लिए. इसके बाद देशी पिस्टल निकाल कर मेरे सीने पर सटाते हुए जान से मारने की धमकी दिया. तथा पिस्टल के बट से मेरे आंख पर मार कर घायल कर दिया. मेरा बाइक भी वे छीन लिए. हवाई फायरिंग भी किया गया. मैं भागकर घर पहुंचा तो दरवाजे पर पहुंच परिजनों के साथ मारपीट की. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज में कराया गया. थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026