परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के सेवतापुर पंचायत के वार्ड 14 में चल रहे मनरेगा कार्य को जेसीबी और टैक्टर से कराने के मामले में बीडीसी सदस्य रिम्पा देवी ने डीएम को पत्र लिखा है. आरोप लगाया हे कि मनरेगा के पीओ, कनीय अभियंता और मुखिया की मिली भगत से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. यह कार्य तेतर बाबा के खेल के मैदान में हो रहा है. जहां सात लाख तिरासी हजार की लगात से मिट्टी भराई का कार्य कराने की योजना है.
कार्य को ट्रैक्टर और जेसीबी से तीन हिस्सा पूरा कर लिया गया है. योजना में एक भी मजदूर से कार्य नहीं कराया गया है. साथ ही कोई सूचना पट पर नहीं लगा है. वहीं इस संबंध में मुखिया अर्जुन साह ने बताया कि बीडीसी द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उनके द्वारा कार्य के दौरान 20 फीसदी कमीशन की मांग किया जा रहा था. नहीं देने पर ऐसा आरोप लगाकर प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है. मुखिया ने बताया कि प्रतिष्ठा हनन व बबुनियाद आरोप के मामले में बीडीसी पर मानहानि का मुकमदा दायर किया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…