छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में एक युवती की जबरन शादी करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में उक्त गांव निवासी टुनटुन नट की पत्नी उर्मिला देवी ने गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर नट बस्ती के सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप हैं कि परचून का सामान बेचने वह घर से बाहर गयी हुई थी तबतक गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर निवासी केशु नट, मुन्ना नट,दिनेश नट, छठी नट, शैलेश नट, लक्ष्मीना कुंवर, सुनीता देवी उनके घर आकर जबरदस्ती उनकी लड़की को शादी करने की नीयत से उठाने लगे।
जब उनका लड़का बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये। उनके घर का सारा सामान तोड़ फोड़ कर दिये। और धमकी दिया कि युवती की शादी हमारे घर में नही करोगी तो इज्जत बर्बाद कर देंगे। झगड़ा का कारण है कि पूर्व में शादी करने को बोला गया था और इंकार करने पर जबरदस्ती घर पर चढ़कर मारपीट किये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…