छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-सहाबलपुर गांव में हुई अधेड़ महिला की हत्या के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने खोजी कुत्ते की सहायता से हत्याकांड की जांच शुरू की। हालांकि घण्टों चले तहकीकात के बावजूद पुलिस को हत्यारों एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार को ढ़ंढने में कामयाबी हासिल नही हो सकी। उक्त मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन तथा कॉल डिटेल्स को भी खंगालने में जुटी है। मालूम हो कि बुधवार की देर शाम दुर्गापुर से सटे सहाबलपुर गांव के समीप अपराध कर्मियों ने दुर्गापुर निवासी शालिग्राम सिंह उर्फ केशरी सिंह की पत्नी गीता देवी की धारदार हथियार से निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी थी।
हालांकि पुलिस समेत कई लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि इस जघन्य हत्या-कांड को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है और इसमें करीबियों का हीं हाथ होने की प्रबल संभावना है। पुलिस मृतक के पति व पुत्र के दिल्ली से घर पहुंचने का इंतजार कर रही है। ताकि आवेदन मिलते हीं पुलिस की कार्रवाई को और तेज किया जा सके। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंच चुका है जिसके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग भी उसके पति व पुत्र के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…