Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मशरख, थावे के रास्ते पहुंची आम्रपाली व लिच्छवी

​परवेज़ अख्तर/सीवान :- सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य कराने से आए दिन ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। इस रेलखंड पर रविार को डाउन 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के साढ़े आठ घंटे विलंब से आने के बाद सोमवार को दो अन्य प्रमुख ट्रेन विलंब से सीवान जंक्शन पर पहुंची। सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली 15707 अप आम्रपाली एक्सप्रेस व 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस सोमवार को छपरा की जगह मखरख-थावे के रास्ते सीवान पहुंची। रेल सूत्रों के अनुसार कोपा में रेल लाइन पर मानवरहित ढाला पर अंडरग्रांउड ओवरब्रिज व इंटरलॉकिंग का कार्य होने से सीवान-भटनी रेलखंड पर चलने वाली दो प्रमुख ट्रेन रुट बदलकर चलाई गई। दोनों ट्रेनों को छपरा कचहरी से मशरख व थावे होते हुए सीवान लाया गया। रुट बदले जाने की वजह से दोनों ट्रेनें चार से पांच घंटे विलंब से सीवान जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रोजाना तीन नंबर पर आने वाली दोनों ट्रेनें सोमवार को एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आई। सीवान में इनका इंजन बदलने के बाद पुन: मैरवा- भटनी के रास्ते इनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इधर, ग्वालियर से चलकर बरौनी को जाने वाली डाउन 11124 झांसी मेल का मार्ग परिवर्तन सीवान पहुंचने के बाद कर दिया गया था। यह ट्रेन थावे-मशरख के रास्ते छपरा पहुंची। ध्यान देने वाली बात है कि सीवान- भटनी रेलखंड पर चलने वाली आम्रपाली व लिच्छवी एक्सप्रेस छपरा, एकमा, दरौंदा व पचरुखी होते हुए सीवान आती है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026