Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जिले में एक छटाक भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीदारी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले में अभी तक गेहूं खरीदारी का कार्य नहीं शुरू हो पाया है। गेहूं खरीदारी के लिए विभाग द्वारा 30 जून तक तिथि निर्धारित है। ऐसे में शेष एक महीने में विभाग लक्ष्य को कैसे प्राप्त करेगा। गेहूं खरीदारी भी की जाती है, तो कहां रखा जाएगा। क्योंकि जिन छह गोदामों को गेहूं भंडारण के लिए चयनित किया गया है। उन सभी गोदामों में सीएमआर लेने का काम चल रहा है। इसके चलते ये गोदाम खाली नहीं है। खरीफ सीजन में खरीदे गए धान का सीएमआर लेने की तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित है। प्रभारी डीएम विधुभूषण चौधरी की अध्यक्षता में 16 जुलाई को टास्क फोर्स की बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने डीसीओ को अविलंब गेहूं खरीदारी का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। गौरतलब हो कि किसानों से गेहूं खरीदारी के लिए न्यूनत्तम समर्थन मूल्य इसबार 17 सौ 35 रुपया प्रति क्वींटल निर्धारित किया गया है। जिले को गेहूं खरीदारी का लक्ष्य चार हजार एमटी लक्ष्य प्राप्त है।

तेरह व्यापार मंडल व छह पैक्स करेंगे गेहूं खरीदारी

जिले में इस बार गेहूं खरीदरी के लिए तेरह व्यापार मंडल व छह पैक्सों का चयन किया गया है। चयनित व्यापार मंडल व पैक्सों क अध्यक्षों से बात हुई तो उनलोगों का कहना है कि विभाग ने गेहूं के लिए अलग से सीसी लिमिट देने का काम अभीतक नहीं किया है। दूसरा यह बताया कि गेहूं खरीदारी कर कहां रखेंगे। गेहूं अगर खराब होगी तो इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा।

क्या कहते है अधिकारी

डीसीओ सतेंद्र कुमार प्रसाद ने कहा कि सीसी लिमिट के लिए जो आवेदन दे रहे हैं, उनको दिया जा रहा है। बहुत लोगों के पास पहले से सीसी लिमिट है। उन्होंने कहा कि सीएमआर को लेकर गेहूं भंडारण की आनेवाले परेशानी को देखते हुए लंबित सीएमआर को गिराने के लिए मिलरों को निर्देश दिया जा रहा हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026