दारौंदा में लूट की घटना के बाद दहशत का माहौल, सहमे व्यवसायी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दारौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा में मांझी-बरौली मुख्य पथ पर बुधवार को बदमाशों द्वारा दवा दुकानदार से 7.95 लाख रुपये लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद चनचौरा, रानीबारी, डिब्बी समेत आसपास के बाजार के व्यवसायी डरे-सहमे हुए हैं। व्यवसायियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक घटनाओं से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। कोई दुकानदार अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बदमाश बहुत आसानी से घटना का अंजाम देकर दूसरे जिले में प्रवेश कर जाते हैं। ग्रामीणों ने सारण डीआइजी व एसपी से डिब्बी में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई पहल नहीं हुआ।

सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस :

थाना क्षेत्र के मड़सरा मध्य विद्यालय के समीप हुई दवा दुकानदार से हुई 7.95 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस मड़सरा, रानीबारी, डिब्बी बाजार एवं चनचौरा बाजार के दुकानों में लगे सीसी फुटेज को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बदमाश लूट की घटना काे अंजाम देकर चनचौरा बाजार होते हुए भागे हैं। उनके गतिविधियों से पता चल रहा है कि सभी बदमाश सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों के होंगे। पुलिस क्षेत्र के थानों से सभी संपर्क कर रही है।

एक दशक पूर्व मड़सरा स्थित पुलिस चौकी बंद :

जहां लूट की घटना हुई वहां एक दशक पूर्व पुलिस चौकी था उसे एक दशक पूर्व बंद दिया गया है। पुलिस चौकी बंद होने के बाद विद्यालय परिसर में एक शिक्षक को गोली मार दी गई थी। इसके अलावा यहां कई घटनाएं घट चुकी हैं। लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस चौकी बनाने की अनुशंसा डिब्बी बाजार में की गई है, परंतु अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने बताया कि डिब्बी बाजार में ओपी पुलिस चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर वरीय अधिकारी को भेजा गया है। विभागीय स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026